Thursday, August 9, 2018

गुजरात और हिमाचल में 'भाजपा सरकार'

बीबीसी हिंदी डॉट कॉम का लाइव अपडेट अब यहीं समाप्त होता है. गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव के नतीजों और इससे जुड़ी ख़बरों के लिए w i.com पर आते रहिए. अब मुझे यानि पंकज प्रियदर्शी को अनुमति दीजिए, नमस्कार.
17:11 गुजरात - कुल परिणाम घोषित: 154, भाजपा: 80, कांग्रेस: 70, एनसीपी: 1, अन्य - 3
17:08 हिमाचल प्रदेश- कुल परिणाम घोषित: 35, भाजपा: 21, कांग्रेस: 12, सीपीएम: 1, अन्य: 1
16:43 योगेंद्र यादव ने दो दिन पहले अपने आंकलन में कांग्रेस के जीतने की संभावना जताई थी. योगेंद्र यादव ने अब चुनावी नतीजों के आने पर कहा, ''मैं अपने आंकलन के लिए माफी मांगता हूं. ईवीएम को दोष देना ठीक नहीं है. गलतियों को स्वीकार करना और उनसे सीखना चाहिए.''
16:28: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस पार्टी अपनी हार स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में सरकार को बधाई देती है. मैं हिमाचल प्रदेश और गुजरात के लोगों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद कहता हूं.''
16:17: गुजरात में विधानसभा की 127 सीटों के नतीजे आ गए हैं. भाजपा ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने 57 सीटें जीती हैं.
  • बीजेपी की ये जीत वंशवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण पर विकासवाद की जीत है.
  • इन चुनाव नतीजों ने साफ किया है कि जो विकास की बात करेगा, उसे ही जीत मिलेगी.
  • एक नए युग में भारत प्रवेश कर रहा है. इसका श्रेय बीजेपी के कार्यकर्ताओं और राज्यों के लोगों को भी देना चाहते हैं.
  • गुजरात में 1990 से लोकसभा और विधानसभा कोई भी चुनाव बीजेपी नहीं हारी है.
  • पूरे गुजरात को जिस तरह से जातिवाद की आग में झोंकने का काम किया गया, उस का नतीजा ये रहा कि कांग्रेस के सभी बड़े नेता चुनाव हारे हैं.
  • जातिवाद को भड़काने की कोशिश की गई. हिमाचल की जनता ने मोदी के साथ राज्य के रिश्ते में अपनी श्रद्धा जताई है. हिमाचल में दो तिहाई बहुमत से हमारी सरकार बनी है.16:04: जिग्नेश मेवाणी ने अपनी जीत पर लिखा, ''वडगाम की जनता का और कार्यकर साथियों का सच्चे दिल से आभार. आपका सच्चा साथी, विधायक वडगाम.''
    15:51: कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ने वाले जिग्नेश मेवाणी गुजरात की वडगाम सीट से चुनाव जीत गए हैं.
    15:36: मोदी ने लिखा, ''गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी परिणाम ये बताते हैं कि गुड गवर्नेंस और विकास की राजनीति को लोगों का तगड़ा समर्थन हासिल है. मैं इन राज्यों में बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम करता हूं. मैं गुजरात और हिमाचल के लोगों का बीजेपी में यकीन करने के लिए धन्यवाद करता हूं.''
    15:25: FB LIVE: चुनाव नतीजों के बीच डॉ. शकील अहमद (कांग्रेस), शाहनवाज़ हुसैन (बीजेपी) और मोहम्मद सलीम (सीपीएम) से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता इक़बाल अहमद और साथ हैं बीबीसी हिंदी सेवा के संपादक मुकेश शर्मा.

No comments:

Post a Comment